अमृतसर से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन को हरियाणा में रोका, सामने आई ये बड़ी वजह

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2026 05:24 PM

vande bharat train traveling from amritsar to delhi was stopped in haryana

हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अमृतसर से पुरानी दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक तकनीकी समस्या के कारण बीच रास्ते में रुक गई। बाद में एहतियातन ट्रेन

सोनीपत(सन्नी मलिक):  सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मंच गया जब अमृतसर से पुरानी दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए के नीचे लोहे का नट-बोल्ट आने से ट्रेन से तेज आवाज आने लगी। और यात्रियों में डर का माहौल बन गया,स्थिति को भांपते हुए ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित रूप से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोका। इसके बाद कुछ यात्री ट्रैन से उतर कर जाने लगे। और सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन की तकनीकी जांच शुरू की गई।तकनीकी टीम ने पहिए में फंसे नट-बोल्ट की पूरी तरह से जांच की।इस दौरान रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहा और अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 इस मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि अमृतसर से पुरानी दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के नीचे सांदल कला रेलवे स्टेशन के पास कोई लोहे का नट आ गया जिससे ट्रेन में आवाज आने लगी और ड्राइवर ने ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया इसके बाद तकनीकी जांच कर 1 घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया ।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!