अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, इलाज करवाने आई महिला और परिजनों पर ईंटों से हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Oct, 2025 08:39 PM

commotion in the hospital s emergency ward

पानीपत के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवाने आई एक महिला के पति और मायके पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज करवाने आई एक महिला के पति और मायके पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। महिला का पति कई लोगों को साथ लेकर अस्पताल आया और वहां मौजूद महिला व उसके परिजनों पर ईंट और कस्सी से हमला कर दिया।

बता दें कि पीड़ित महिला अपना इलाज पानीपत के सिविल अस्पताल में करवा रही थी। महिला की शादी लगभग 10 साल पहले भैंसवाल गांव में हुई थी, जबकि वह आसन कलां गांव की रहने वाली है। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। 

महिला के मायके वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!