Edited By Isha, Updated: 02 Feb, 2025 06:23 PM
हरियाणा मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से ड्राइविंग रिस्की हो सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान
हिसार: हरियाणा मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से ड्राइविंग रिस्की हो सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।मौसम विभाग ने 1 फरवरी को 8 जिलों में बारिश के आसार जताए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश देखने मिली। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध देखने को मिली।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में लगातार ठंड देखने को मिलेगी। जबकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड कम हो जाएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा।
उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन और रात सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास रहेगा। वहीं दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे।इससे हरियाणा में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।