Weather Update: हरियाणा में ठंड का टॉर्चर! एक बार फिर से चलेगी उत्तरी-पश्चिमी हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2025 09:58 AM

cold weather in haryana

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के वक्त ठंड पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस की जाने लगी है। कुछ इलाकों में सुबह के सम

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के वक्त ठंड पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस की जाने लगी है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध भी पड़ रही है। हालांकि अभी दिन के समय सूर्य की तपिश बनी हुई है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर दोगुना हो गया है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से चलेगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में मौसम बदला और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इससे कारण मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं अब हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।

 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 नवंबर तक ही था। हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने, जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!