नवरात्रों पर CM सैनी की प्रदेशवासियों को सौगात, 17 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Sep, 2025 09:46 PM

cm s gift on navratri 557 projects worth rs 17 crore inaugurated

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शरद नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए 117 करोड़ रुपये की

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शरद नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां से 72 महिला सांस्कृतिक केंद्र, 90 इनडोर जिम, 69 योग एवं व्यायामशालाएं, मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 सड़कें एवं 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया। 

इसके साथ-साथ उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें पोषण माह के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोनीपत जिला के दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है बल्कि हमारे संकल्पों की सिद्धि का और हरियाणा को विकास के शिखर पर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

PunjabKesari

महिलाओं को सशक्त करने का काम किया : सैनी 

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ये सांस्कृतिक केंद्र, जिनका आज उद्घाटन किया गया है यह महिलाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच होंगे।अब तक प्रदेश में कुल 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। प्रदेश में अब तक 695 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। एक हजार से अधिक आबादी वाली 588 ग्राम पंचायतों की कच्ची फिरनियों को 237.64 करोड़ रुपये से पक्का किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!