सोनीपत में CM फ्लाइंग का बड़ा एक्शन, पोल्ट्री फार्म से करोड़ों की अवैध शराब का जखीरा पकड़ा

Edited By Harman, Updated: 16 Jun, 2026 12:49 PM

cm s flying squad in sonipat a illegal liquor worth crores seized

सोनीपत में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शुगर मिल के सामने मलिक पोल्ट्री फार्म से करीब 400 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं। शराब आठ अलग-अलग ब्रांडों की बताई जा रही है।

सोनीपत : सोनीपत में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शुगर मिल के सामने मलिक पोल्ट्री फार्म से करीब 400 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं। शराब आठ अलग-अलग ब्रांडों की बताई जा रही है। 

इतने बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा मिलने के बाद सवाल यह है कि आखिर यह खेप यहां कब से रखी हुई थी और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। फिलहाल सीएम फ्लाइंग की सूचना पर आबकारी विभाग और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोनीपत में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी ने अवैध शराब के एक बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया। शुगर मिल के सामने मलिक पोल्ट्री फार्म पर कार्रवाई के दौरान करीब 400 पेटियां शराब बरामद की गई हैं। बरामद शराब आठ अलग-अलग ब्रांडों की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बरामद शराब की पेटियों पर किसी भी प्रकार का होलोग्राम नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह बरामदगी करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।

आखिर 400 पेटियों की यह खेप कब से यहां रखी हुई थी और संबंधित विभागों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग और सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से आई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!