ओलिंपिक मेडलिस्ट से मिले CM, मनु भाकर व सरबजोत सिंह को किया सम्मानित...इस पद के लिए सौंपे नियुक्ति पत्र

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2024 02:45 PM

cm met olympic medalists honored manu bhaker and sarabjot singh

पैरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के सभी खिलाडियों का हरियाणा सरकार की ओर से सम्मान किया जाएगा। खेल मंत्री संजय सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 17 अगस्त को रोहतक में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा

 चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): पैरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के सभी खिलाडियों का हरियाणा सरकार की ओर से सम्मान किया जाएगा। खेल मंत्री संजय सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 17 अगस्त को रोहतक में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनु भाकर, सरबजीत सिंह और नीरज चोपड़ा के अलावा पदक लाने वाली भारतीय हॉकी की टीम में भी तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं।  

 संजय सिंह ने बताया कि मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान करने के साथ ही उन्हें डिप्टी डायरेक्टर के पद का नियुक्ति पत्र भी दिया है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में भी खिलाड़ियों के लिए कईं घोषषाएं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ओर से खिलाड़ियों के मन की हर बात को पूरा किया जाएगा। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा नगद पुरस्कार हरियाणा में खिलाड़ियों को दिया जाता है। मनु भाकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में लाए गए मेडल के आधार पर अकेले भाकर को ही करीब 6 करोड़ की नगद राशि दी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!