सीएम खट्टर के जूतों को भी VIP सुरक्षा

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 24 Apr, 2018 01:04 PM

cm khattar shoes also vip security

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के भूमि पूजन समारोह पर आए मुख्यमंत्री खट्टर के जूतों की रखवाली एक कमांडो ने 20 मिनट से अधिक समय तक की। कमांडो ने पूरी मुस्तैदी से साहिब के जूतों को अपनी दोनों टांगों में सुरक्षित रख कर्त्तव्य दिखाया। जूतों की सुरक्षा में...

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): भाजपा के प्रदेश कार्यालय के भूमि पूजन समारोह पर आए मुख्यमंत्री खट्टर के जूतों की रखवाली एक कमांडो ने 20 मिनट से अधिक समय तक की। कमांडो ने पूरी मुस्तैदी से साहिब के जूतों को अपनी दोनों टांगों में सुरक्षित रख कर्त्तव्य दिखाया। 

जूतों की सुरक्षा में तैनात कमांडो मुख्यमंत्री के वापस लौटने और जूते पहनने तक पूरे अदब से ऑन ड्यूटी नजर आया। प्रदेश में भले ही आए दिन बेटियों की इज्जत तार-तार हो रही हो लेकिन प्रदेश की पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ साहब के जूतों की देख-रेख करने की ही रह गई है। यह बात हम नहीं कह रहे यह दास्तां तो यह चित्र खुद-ब-खुद बयां कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!