राजधानी में 'एक्शन मोड' में नजर आए सीएम खट्टर, केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

Edited By Shivam, Updated: 27 Sep, 2020 12:27 AM

cm khattar seen in  action mode  in capital meets union ministers

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करीब सवा महीने के बाद शुक्रवार सायं राजधानी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के साथ साथ कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके हरियाणा से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा करने के...

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करीब सवा महीने के बाद शुक्रवार सायं राजधानी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के साथ साथ कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके हरियाणा से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा विकास परियोजनाओं पर भी बातचीत की। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को हरियाणा भवन में पार्टी के कई विधायकों से मुलाकात करने के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ भी बैठक की और सरकार व संगठन को लेकर फीडबैक हासिल किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर का कुशलक्षेम जानने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे। उल्लेखनीय है कि गुज्जर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे और अब अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली प्रवास दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उनके साथ थे।

दिल्ली प्रवास के तीसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री हरियाणा भवन में पार्टी के कई विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों व कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उनसे सरकार व संगठन के साथ-साथ निकट भविष्य में होने वाले बरौदा विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भी फीडबैक लेंगे। रविवार को ही मुख्यमंत्री सायं तक चंडीगढ़ वापिस पहुंचेंगे।

नई उद्योग नीति को लेकर की चर्चा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली आए थे। तब उन्होंने सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बैठक की थी। इसके बाद चंडीगढ़ लौटते ही मुख्यमंत्री 24 अगस्त को स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए थे और दो सप्ताह तक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद चंडीगढ़ वापस आए और 25 सितम्बर को करीब सवा माह बाद राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। 

मुख्यमंत्री ने इस बीच प्रदेश की नई औद्योगिक नीति को लेकर गुरुग्राम के रेस्ट हाऊस में प्रमुख उद्योगपतियों से भी इस नीति से संबंधित सुझाव प्राप्त किए और उद्योगपतियों को बताया कि सरकार प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण विकसित करना चाहती है कि अधिक से अधिक उद्योगपति सहजता से अपने उद्योग हरियाणा में स्थापित कर सकें और निवेश के मामले में भी प्रदेश और आगे बढ़ सके। इसके अलावा वे गुरुग्राम में पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के साथ-साथ विधायकों से भी मिले और उनसे प्रदेश के वर्तमान हालातों के साथ-साथ शासन व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।

कॉटन खरीद को लेकर स्मृति ईरानी से मिले सी.एम.
शनिवार सायं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनसे राज्य में कपास खरीद से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ कपास खरीद प्रणाली को लेकर अनुरोध किया कि कपास की खरीद आढ़तियों के जरिए भारतीय कपास निगम द्वारा की जाए, ताकि प्रदेश में किसानों व आढ़तियों का सौहार्दपूर्ण रिश्ता पहले की तरह कायम रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तर्क दिया कि आढ़ती और किसानों का आर्थिक रिश्ता हरियाणा में एक मिसाल है और इसे अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सी.सी.आई. की ओर से आढ़तियों के जरिए ही खरीद करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस बार 1 करोड़ क्विंटल कॉटन उत्पादन की संभावना है। सरकार की ओर से कॉटन पर मार्कीट फीस 0.80 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत की गई है और कॉटन पर 0.50 फीसदी हरियाणा ग्रामीण विकास निधि फंड फीस है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के 8 कॉटन उत्पादित जिलों में खरीद के लिए 40 खरीद केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस पूरी खरीद प्रणाली में हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल की ओर से भारतीय कपास निगम का पूरा सहयोग किया जाएगा और खरीद के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

सरकार व संगठन को लेकर नड्डा से हुई चर्चा 
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार सायं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपनी इस मुलाकात के दौरान पार्टी अध्यक्ष को जहां अपनी सरकार के करीब एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, वहीं उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पार्टी संगठन के साथ-साथ बरौदा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री व नड्डा के बीच बातचीत हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में खट्टर सरकार पार्ट-2 के कार्यकाल का पहला वर्ष 27 अक्तूबर को पूरा होने जा रहा है और सरकार की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धियों व भावी योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री व नड्डा के बीच बातचीत हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!