पूरन कुमार और संदीप को लेकर CM का बड़ा बयान, 'किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं करेगी सरकार, दूध का दूध होगा'

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2025 02:19 PM

cm big statement regarding puran kumar and sandeep

अधिकारियों की लगातार आत्महत्या के मामलों पर मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना बताया है। उन्होंने  कहा कि उनकी सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी और

​चंडीगढ़: अधिकारियों की लगातार आत्महत्या के मामलों पर मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना बताया है। उन्होंने  कहा कि उनकी सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी और इस पूरे मामले में 'दूध का दूध' होगा, यानी पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि संबंधित मामलों में जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि ​"यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक घटना की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है, दूसरी घटना की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।"

 
​सीएम ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
​उन्होंने कहा, " सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं करेगी। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है। इस सरकार में गरीब व्यक्ति को चिंता की जरूरत नहीं है कि कोई उसका शोषण कर देगा। मुख्यमंत्री का यह बयान तब आया है जब हाल ही में एक आईपीएस अधिकारी (वाई. पूरन कुमार) और एक एएसआई (संदीप कुमार) की आत्महत्या के बाद प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!