बड़ी खबर: गुरुग्राम में 11वीं के छात्र ने साथी पर की फायरिंग, 2 महीने पहले दोनों में हुई थी कहासुनी

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2025 02:32 PM

class 11 student opens fire on classmate in gurugram

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां सेक्टर-48 क्षेत्र में बीती देर रात 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही साथी को गोली मार दी। जिससे साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गुरुग्राम : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां सेक्टर-48 क्षेत्र में बीती देर रात 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही साथी को गोली मार दी। जिससे साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 70 कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक खोल भी मिला है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी छात्र के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से ही आरोपी ने गोली चलाई है। उसे कब्जे में ले लिया गया है।घायल छात्र की मां ने बताया कि उसका बेटा कक्षा 11वीं में पढ़ता है। उसका साथी उसे मिलने के लिए बुलाने आया था। पहले तो उसने मना किया, लेकिन दोस्त के जोर देने पर वह चला गया, आरोपी उसे अपने घर सेक्टर-48 ले गया।

वहीं पीड़ित की मां ने बताया कि करीब 2 महीने पहले इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके चलते आरोपी छात्र ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शनिवार को उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!