चुनावी रंजिश को लेकर विवाद, सिरसा में दादूवाल-तिलोकेवाला गुट में झड़प, 3 घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Jan, 2025 02:00 PM

clash between daduwal and tilokewala group in sirsa news

सिरसा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की चुनावी रंजिश के चलते जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और बाबा संत तिलोकेवाला गुट में झड़प हो गई। इस झड़प में 3 लोग घायल हुए हैं।

डेस्क: सिरसा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की चुनावी रंजिश के चलते जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और बाबा संत तिलोकेवाला गुट में झड़प हो गई। इस झड़प में 3 लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुची और दाेनों पक्षों से मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार दादूवाल गुट के सुखदेव सिंह और उसके पिता घर के बाहर थे, उसी समय तिलोकेवाला गुट का तलविंदर सिंह आया और उस पर कस्सी से वार कर दिया। इसके अलावा तिलोकेवाला गुट के कई अन्य लोग भी आ गए और उन पर हमला कर दिया। सुखदेव सिंह का आरोप है कि बाबा संत तिलोकेवाला ने हमलावर भेजे हैं।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कस्सी से हमला करने का आरोप लगाया। दादूवाल गुट के दो लोग सुखदेव सिंह और बलकरण सिंह घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक तलविंदर सिंह घायल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस औप सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची और दाेनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!