कार की टक्कर से बच्चे की मौत, परिजनों ने किया पुलिस आयुक्त कार्यालय पर हंगामा

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2020 01:05 PM

कार की टक्कर से घायल 6 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। पिता की शिकायत पर मेट्रो पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज किया। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर

फरीदाबाद(अनिल राठी)- कार की टक्कर से घायल 6 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। पिता की शिकायत पर मेट्रो पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज किया। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित का भाई डीएमआरसी में कार्यरत है।

केस के जांच अधिकारी एसआई उमेश ने बताया कि डीएमआरसी कॉलोनी अजरौंदा में रहने वाले मनिंदर ने बताया कि रविवार सुबह उनका बेटा हिंटेन घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय कॉलोनी में ही रहने वाला ललित ब्रेजा गाड़ी लेकर कहीं जा रहा था। उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी के मुताबिक मनिंदर डीएमआरसी में ट्रेन ऑपरेटर हैं। ललित का भाई भी डीएमआरसी में कार्यरत है। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!