चानौत में देर रात धरना स्थल परअनशनकारियों को उठाने पहुंची पुलिस, हंगामा बढ़ता देख वापस लौटी

Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 10:29 AM

police arrive at protest site in chanaut late at night to remove hunger strike

हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहे 33 दिन से चल रहे धरने के बीच बुधवार देर रात तनाव बढ़ गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें एंबुलेंस व चिकित्सकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचीं, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच...

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहे 33 दिन से चल रहे धरने के बीच बुधवार देर रात तनाव बढ़ गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें एंबुलेंस व चिकित्सकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचीं, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।  पुलिस का कहना है कि वे आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने गए थे। हंगामा बढ़ता देख टीम और पुलिस लौट आई। इससे एक बार फिर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। आज ट्रैक्टर मार्च को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

गांव चानौत के सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु सहित ग्रामीणों ने बताया कि रात को दो बजे पुलिस ने अनशनकारियों पर अत्याचार किया है। पुलिस के द्वारा आंदोलनकारियों को घसीटा गया है। हमारी सभी से अपील है कि सुबह ज्यादा से ज्यादा लोग धरने पर पहुंचें।  ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने घसीट-घसीटकर मारा। संघर्ष के दौरान डीएसपी की नेम प्लेट गिर गई, हमने वो उठा ली। पुलिस ने जो हंगामा किया है उससे गांव के एक बुजुर्ग दादा टेकराम की तबीयत भी बिगड़ गई है। युवाओं ने बताया कि पुलिस ने हमारे पैरों पर डंडे मारे और गाड़ी के अंदर खींचने का प्रयास किया।

वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सिविल प्रशासन ने पुलिस से सहयोग मांगा था, जिसके बाद पुलिस टीम डॉक्टरों के साथ आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए पहुंची थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!