मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से देखा यमुना का रौद्र रूप, प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Jul, 2018 01:25 PM

हरियाणा के विभिन्न जिलों में बाढ़ के हालात पैदा होने के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण किया उसके बाद यमुनानगर जिले के विभिन्न इलाकों का हवाई निरीक्षण...

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा के विभिन्न जिलों में बाढ़ के हालात पैदा होने के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण किया उसके बाद यमुनानगर जिले के विभिन्न इलाकों का हवाई निरीक्षण करते हुए करनाल के लिए रवाना हुए। 

हरियाणा में बाढ़ के हालातों के मद्देनजर मुख्यमंत्री द्वारा हवाई दौरा किया जा रहा है ताकि बाढ़ के हालातों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। याद रहे हथिनी कुंड बैराज से शनिवार 6  लाख 5 हजार क्यूसेक पानी   छोड़े जाने के बाद हरियाणा के विभिन्न जिलों में बाढ़ के हालात हैं। यमुना के साथ लगते दर्जनों गांव बाकी शहरों से कट चुके हैं सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!