Electric Buses: CM सैनी ने 375 इलेक्ट्रिक बसें को दी सौगात, हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 03:25 PM

charkhi dadri nayab singh saini gifted 375 electric buses flagged them off

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चरखी दादरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें दादरी के बजाय दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी। सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 375...

डेस्कः आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चरखी दादरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें दादरी के बजाय दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी। सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 375 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी, जिसकी शुरुआत कर दी गई है और 9 नगर निगमों को 45 बसें पहले ही दी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में बताया कि उनका लक्ष्य है कि हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें शामिल हों। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ई-बस योजना के तहत 2026 तक 450 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जो मुख्य रूप से शहरों के अंदर चलेंगी। 

बता दें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चरखी दादरी पहुंचे। जनता कॉलेज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। मुख्यमंत्री ने हल्की बूंदाबांदी के बीच पौधारोपण किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!