NH 152D पर तेज रफ्तार ट्राला और कार में टक्कर, राजस्थान के युवक की मौत, पिता ने जताया हत्या का शक

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Aug, 2025 03:52 PM

charkhi dadri accident news high speed trailer and car collide on nh 152d

नेशनल हाईवे 152डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास अर्टिगा गाड़ी और ट्राला की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : नेशनल हाईवे 152डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास अर्टिगा गाड़ी और ट्राला की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर जिला निवासी करीब 19 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले के गोपीपुरा निवासी रमेश अपने साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना से राजस्थान लौट रहा था। रानीला के समीप रेस्ट एरिया में गाड़ी रोकी थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के पिता ने जताया हत्या  का शव

अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता महावीर ने शक जाहिर करते हुए जांच करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा अलवर जिला निवासी युवक के साथ हिमाचल गया था, जहां वह फेरी लगाकर पापड़ बेचता था। 

ट्राला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज 

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी एसआई विकास तंवर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जिसके आधार पर ट्राला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता द्वारा शक जताने के सवाल पर जांच अधिकारी ने कहा कि हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी और हादसे के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!