मुंडलाना में होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम का चढूनी ने लिया जायजा, बोले- इन राज्यों से किसान हो रहे शामिल

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 03 Jun, 2023 08:33 PM

chadhuni reviewed the felicitation program to be held in mundlana

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह गोहाना के मुंडलाना में होने वाले कल पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और बज्र भूषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जायजा लेने पहुंचे थे।

गोहाना(सुनील जिंदल): भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह गोहाना के मुंडलाना में होने वाले कल पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और बज्र भूषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में हरियाणा,यूपी,पंजाब से किसान जत्थेदार भारी संख्या में पहुंचेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इसमें खाप प्रधानों को नहीं बुलाया गया है। अगर वे आना चाहे तो किसी को मना भी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कल होने वाली कुरुक्षेत्र में खाप मीटिंग में खाप और किसान संगठन के नेताओं के बीच हाथापाई होने पर कहा कि कल मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया और मैं वहां मौजूद भी नहीं था।

 

PunjabKesari

 

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को किया जाएगा सम्मानित: चढूनी

 

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से एक प्रदेश और जाति के आरोप लगाए जाते है कल यूपी पंजाब हरियाणा के लोग आएंगे। इसमें सभी वर्गो के नेताओं और लोगों को बुलाया है। कल पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक,जयंत चौधरी जोकि पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते है। वहीं दलित नेता चंद्रशेखर,खिलाड़ी आएंगे। पूर्व राज्यपाल को सीबीआई द्वारा बार-बार रेड मार कर परेशान किया जा रहा है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

 

सत्ता में लुटेरे और गुंडों की वजह से देश की व्यवस्था चरमराई है: चढूनी  

उन्होंने खिलाड़ियों के मामले में कहा कि जो लोग कल सहमत होकर फैसला लेंगे। उन्हें एक साथ खड़े होने की जरुरत है। देश में आज गुंडा राज है। जो कमेरे है वो सड़क पर है। साथ ही लुटेरे व गुंडे सत्ता में है,जिससे देश की व्यवस्था चरमराई हुई है। गुरनाम सिंह ने कहा खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश में अंदोलन चल रहा है। उल्टा खिलाड़ियों पर मामले दर्ज किए जा रहे है। 

                       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!