AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को CBI कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, 7 को होगी सुनवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2021 12:27 PM

cbi court gives big blow to bhupendra singh hooda in ajl plot allocation case

पंचकूला में स्थित हरियाणा की विशेष सीबाआई कोर्ट में एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा झटका दिया...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में स्थित हरियाणा की विशेष सीबाआई कोर्ट में एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा झटका दिया है। CBI कोर्ट ने हुड्डा पर IPC की धारा 420, 120 बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत आरोप लगाए हैं। 

बता दें कि AJL प्लॉट आवंटन मामले के मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आज आरोप तय होने के बाद अब अगली सुनवाई में मुख्य ट्रायल शुरू होगा। CBI कोर्ट ने एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में आरोप तय कर बड़ा फैसला सुनाया है। वहीं बचाव पक्ष द्वारा मामले में लगाई गई डिस्चार्ज याचिका को सीबीआई कोर्ट ने खारिज किया। पंचकूला में स्थित हरियाणा की विशेष CBI कोर्ट में एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोर्ट में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 7 मई को होगी। वहीं 7 मई को होने वाली सुनवाई के दौरान CBI कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज होने का सिलसिला शुरू होगा। बता दें कि एजेएल प्लॉट आवंटन मामले के दूसरे मुख्य आरोपी एजेएल हाउस के चेयरमैन मोती लाल वोरा की मौत हो चुकी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!