गली में गाड़ी पार्क कर घर के अंदर चला गया मालिक, सो कर उठा तो कार जलकर हुई राख...

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2025 10:49 AM

car set on fire in panipat

हरियाणा के पानीपत में गांव सौंधापुर में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार में आग लगा दी। जिसकी शिकायत कार मालिक ने चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में गांव सौंधापुर में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार में आग लगा दी। जिसकी शिकायत कार मालिक ने चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

11 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपनी कार को गली में खड़ा कर घर के अंदर चला गया था। अंदर जाने के बाद वह सो गया था। रात करीब 11:55 बजे उसे बाहर से गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। उसने खिड़की से बाहर की ओर झांक कर देखा तो उसकी गाड़ी में आग लगी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!