रोहतक में टायर फटने से पलटी कार, बीच सड़क धू-धू कर जलने लगी गाड़ी...युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Harman, Updated: 16 Aug, 2026 12:50 PM

car overturned after a tire burst in rohtak tragic death of a young man

रोहतक के गांव ब्राह्मणवास के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां टायर फटने के बाद एक कार बेकाबू होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई।

रोहतक : रोहतक के गांव ब्राह्मणवास के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां टायर फटने के बाद एक कार बेकाबू होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनीपत के गांव मोई हुडा निवासी हरिओम के रुप में हुई है। हरिओम अपनी फॉक्सवैगन कार से रोहतक आया हुआ था। सफर के दौरान अचानक चलती कार का टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। जान बचाने के लिए शख्स बाहर निकला तो सिर के बल जमीन पर गिर गया। जिस कारण गंभीर चोट लगने से शख्स की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!