दिल्ली से सिरसा जा रहा था दंपती, तभी फ्लाईओवर से 15 फीट नीचे गिरी कार...पति-पत्नी की मौत

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2025 08:44 AM

car fell 15 feet down from the flyover in hansi

हांसी क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ढाणी कुंदनापुर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दिल्ली के

हांसी(संदीप सैनी): हांसी क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ढाणी कुंदनापुर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दिल्ली के विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जबकि महिला को हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान दिल्ली के गगन विहार के 38 वर्षीय विजय मलिक और उनकी 35 वर्षीय पत्नी ज्योति मलिक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने दिल्ली से निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी कार पुल से नीचे जा गिरी।

हादसे में विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ज्योति को राहगीरों की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला बेकाबू होकर पुल से गिरने का लग रहा है, लेकिन हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।  हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!