कैथल में भर-भराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबा मजदूर, लोगों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Sep, 2025 08:56 PM

building collapsed in kaithal worker got trapped under the rubble

कैथल शहर के तलाई बाजार में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल शहर के तलाई बाजार में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गांधी हैंडलूम के नाम से जानी-पहचानी पुरानी दुकान की बिल्डिंग अचानक भरभरा कर ढह गई। इस घटना से काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दब गया, जबकि 2 अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करने का काम चल रहा था। अचानक झटका लगने से पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। मलबे में दबे मजदूर को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायल मजदूर को तुरंत कैथल के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

PunjabKesari

पास के दुकानदार ने बताया कि मलबा इतनी तेजी से गिरा कि दुकान के शीशे चूर-चूर हो गए, लेकिन सौभाग्य से कोई राहगीर चपेट में नहीं आया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की कि ऐसी जर्जर इमारतों की जांच तेज की जाए। प्रशासन को जर्जर बिल्डिंग्स पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

सिटी थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है। मजदूर की हालत स्थिर है लेकिन निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम निर्माण की अनुमति और सुरक्षा उपायों की जांच कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!