Panipat: फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन फरार, रिश्तेदार की लड़की के फेरे करा विदा की बरात

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Nov, 2024 09:43 AM

bride absconded a few hours before wedding rituals in panipat

पानीपत जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां मतलौडा थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव में फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन भाग गई। परिवार के साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए।

पानीपत : पानीपत जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां मतलौडा थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव में फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन भाग गई। परिवार के साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। परिजनों ने एक रिश्तेदार की लड़की के साथ दूल्हे के फेरे कराए और उसके साथ विदा किया। परिजनों ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत देकर पड़ोस के ही मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस व परिजन दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।

फेरों से पहले दुल्हन भागी

जानकारी के मुताबिक यह मामला बीते दिन बुधवार का है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का व दो लड़कियां है। एक लड़के व लड़की की बुधवार को शादी थी। उनको पता लगा कि उसकी लड़की घर पर नहीं है। उन्होंने उसको पूरे घर और आस पड़ोस में तलाश किया। उसका कहीं पर भी पता नहीं लगा। 

रिश्तेदार की लड़की के साथ की शादी 

उसके बाद सभी रिस्तेदार व ग्रामीण पीड़ित पिता के साथ खड़े हुए। आपसी सलाह करने के बाद एक रिश्तेदार ने दुल्हन की जगह अपनी लड़की के फेरे कराने को तैयार हुआ। लड़की को रिश्तेदारी से बुलाकर इंतजार में बैठी बरात को खाने पर बुलाया और फेरे कराकर बरात को विदा किया।

वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति ने शादी के दिन उसकी बेटी के लापता होने की शिकायत दी है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया है। लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!