BREAKING: रोहतक में बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े खरपच्चे

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 May, 2025 03:01 PM

breaking bike and auto collide violently in rohtak motorcycle blown pieces

रोहतक में ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के अंदर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के खरपच्चे उड़ गए।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक के शीला बाईपास स्थित रिवाज होटल के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के अंदर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के खरपच्चे उड़ गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

इस एक्सीडेंट की जगह लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि रिवाज होटल के पास एक ऑटो दूसरे लेन से कट मार रहा था। तभी उसी साइड से तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर ऑटो से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के खरपच्चे उड़ गए। बाइक सवार ऑटो के अंदर जा गिरा। इस एक्सीडेंट में ऑटो में सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!