कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी पर मंथन, कांग्रेस से दो बार सांसद रहे हैं उद्योगपति नवीन जिंदल

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 02 Oct, 2023 11:11 PM

brainstorming on candidature from kurukshetra lok sabha constituency

देश के जाने-माने उद्योगपति पूर्व सांसद नवीन जिंदल की आने वाले लोकसभा चुनाव में सक्रिय राजनीति में वापसी हो सकती है। इसके लिए चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए नवीन जिंदल पसंद हैं, हालांकि इस...

कैथल: देश के जाने-माने उद्योगपति पूर्व सांसद नवीन जिंदल की आने वाले लोकसभा चुनाव में सक्रिय राजनीति में वापसी हो सकती है। इसके लिए चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए नवीन जिंदल पसंद हैं, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों ही पार्टियों में बड़े नेता चाहते हैं कि नवीन जिंदल उनकी ओर से चुनाव लड़ें। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर मंथन भी हुआ है। अभी जिंदल की ओर से किसी तरह का प्रतिक्रिया नहीं आ रही है।

हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रहे विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल के पुत्र नवीन जिंदल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से की थी। वर्ष 2005 में वे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे थे। इसके  बाद वर्ष 2009 में वे फिर यहां से कांग्रेस टिकट पर सांसद बनें। दस साल के अपने संसद के कार्यकाल में नवीन जिंदल ने समाज सेवा के क्षेत्र में काफी काम किया। दिल्ली तक सीधी रेल सेवा का मामला हो या कैथल में नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की बात हो। कुरुक्षेत्र में जिंदल पार्क व कई नई ट्रेनों की शुरुआत करने वाले जिंदल ने इन बड़े प्रोजेक्ट के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच एवं आंखों के ऑपरेशन, गरीब लोगों के कन्याओं की शादियों में कन्यादान, खिलाड़ियों को किट वितरित करने का मामला हो या जरूरतमंद लोगों की अन्य तरह से सहायता, जिंदल के इन कार्यों को कैथल, कुरुक्षेत्र व यमुना नगर जिलों में बंटे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोग आज भी याद करते हैं। वर्ष 2014 में मोदी लहर में राजकुमार सैनी के हाथों नवीन जिंदल पराजित हो गए।

इसके बाद वर्ष 2019 के चुनाव में वे राजनीति से दूर रहे। इस बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल की लोकप्रियता का दोनों ही पार्टियां कांग्रेस व भाजपा लाभ लेना चाहती हैं। चूंकि जिंदल ने अभी तक कांग्रेस छोडऩे की घोषणा नहीं की है। एक तरह से वे कांग्रेस में ही हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा थिंकटैंक भी इस बार जीत सुनिश्चित करने के लिए नवीन जिंदल से संपर्क कर चुका है। देखना होगा कि जिंदल सक्रिय राजनीति में लौटते हैं या फिर इन दोनों ही पार्टियों को नया विकल्प तलाशना होगा।

जिंदल के समर्थक कैथल में एडवोकेट नवनीत गोयल ने कहा कि पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल की लोकप्रियता से सभी वाकिफ हैं। वे जब भी चुनाव लड़ेंगे, भारी मतों से विजयी होंगे। लोग उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आज भी याद करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं व सभी वर्गों को उनके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा के चलते लोग उन्हें याद करते हैं। वे कहां से चुनाव लड़ेंगे और कौन सी पार्टी उनके संपर्क में है, यह तो नहीं पता। अभी चुनाव में तीन-चार माह का समय बचा है। वे चुनाव लड़ेंगे तो सभी को पता चलेगा। फिल्हाल उनके पास पूर्व सांसद के चुनाव लडऩे संबंधी सूचना नहीं हैं। यह बात जरूर है कि उनके समर्थक उनके चुनावी मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

       (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!