Haryana Cold Alert: हिमाचल से भी ठंडा हरियाणा, छाया घना कोहरा...जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jan, 2025 09:07 AM

haryana is colder than himachal dense fog prevails

हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया। हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जगह विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक रही।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया। हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जगह विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहीं हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा।

फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 व 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। अभी तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। दिसंबर सामान्य से डेढ़ से 2 डिग्री तक ज्यादा गर्म रहा है, क्योंकि पहले 3 सप्ताह में बारिश नहीं हुई, आखिरी सप्ताह में अचानक ज्यादा बारिश हो गई। अब जनवरी में ठंडक बनी रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!