हरियाणा D.El.Ed परीक्षा की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू हैं एग्जाम.. ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Edited By Isha, Updated: 27 Aug, 2025 03:05 PM

haryana d el ed exam date sheet released

हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा डी.एल.एड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है

डेस्क:  हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा डी.एल.एड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
 

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।थ्योरी पेपर डी.एल.एड प्रथम वर्ष फ्रेश/री-अपीयर/मर्सी चांस (प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024) परीक्षा सितंबर/अक्टूबर-2025 के लिए डेटशीट जारी की गई है। जारी की गई डेटशीट के अनुसार, परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।  परीक्षा बाल्यावस्था एवं बाल विकास विषय से शुरू होकर उर्दू भाषा, पंजाबी भाषा और संस्कृत भाषा के शिक्षाशास्त्र पर समाप्त होगी।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 टाइम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार डेटशीट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 
  •  D.El.Ed परीक्षा 2025 टाइम टेबल को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!