Haryana को MBBS की 200 सीटों की मिली सौगात, इन 2 मैडीकल कॉलेज में इसी सत्र से होंगे Admission

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2025 09:50 AM

haryana gets the gift of 200 mbbs seats

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास रंग लाए और उनके पत्र लिखने के मात्र 13 दिन में हरियाणा को एम.बी.बी.एस. की 200 सीटों की सौगात मिल गई।

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास रंग लाए और उनके पत्र लिखने के मात्र 13 दिन में हरियाणा को एम.बी.बी.एस. की 200 सीटों की सौगात मिल गई। अब हरियाणा के जो प्रतिभावान विद्यार्थी नीट के एग्जाम में मैरिट में आए थे, उनका अपने प्रदेश में ही एडमिशन लेने का सपना साकार हो सकेगा।

आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मैडीकल कालेजों में एम.बी.बी. एस. की 100-100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने गत 19 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर नवनिर्मित ' पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मैडीकल कालेज भिवानी' और ' महर्षि च्यवन मैडीकल कालेज कोरियावास (महेंद्रगढ़)' में एम.बी.बी.एस. में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था।

इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कालेजों में 100-100 सीटों पर एडमिशन के लिए 'राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग' से अनुमति पत्र मिल गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!