Haryana Crime : कुरुक्षेत्र में संदूक में मिले शव का हुआ बड़ा खुलासा, खबर पढ़ कर कांप जाएगी रूह

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Dec, 2024 10:59 AM

big revelation about the body found in a trunk in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले की CIA-2 टीम ने रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले की CIA-2 टीम ने रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला की पहचान जालंधर की रहने वाली हिमाचली देवी के रूप में हुई है। उसने व्यक्ति की नशे की ओवरडोज देकर हत्या की थी। 

हत्या कर संदूक में छिपाया था शव 

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला अखबार में शादी का विज्ञापन देने वालों को टारगेट करती थी। नराता राम ने भी शादी का विज्ञापन निकलवाया था। विज्ञापन देखकर हिमाचली देवी उसके संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। उसने नराता राम की हत्या की और शव संदूक में छिपा दिया। जाते हुए वह अपने साथ नराता राम का फोन भी ले गई थी। गूगल पे के जरिए उसने 3 लाख रुपए की शॉपिंग कर ली।

3 जून को दी थी गुमशुदगी की शिकायत

गौरलतब है कि अंबाला के जलुबी निवासी राकेश कुमार ने 3 जून को शाहबाद पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसके पिता नराता राम रेलवे से रिटायर्ड हो चुके हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी दूसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। कुछ समय बाद उसके पिता किसी अन्य महिला के साथ घर से कहीं चले गए। उन्होंने पिता की काफी जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। राकेश की शिकायत पर शाहबाद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कर रहे थे। राकेश कुमार ने आगे बताया कि 7 दिसंबर को वह शाहबाद की अमर विहार कॉलोनी में पहुंचे। कॉलोनी में स्थित घर में उसके पिता आते-जाते रहते थे। यह घर हिमाचली देवी का था। घर पर कोई नहीं था और बदबू भी आ रही थी। शक होने पर उन्होंने घर के ताले तोड़ दिए। अंदर संदूक में उसके पिता की डेडबॉडी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!