यमुनानगर में तिहरे हत्याकांड में 3 और आरोपी काबू, अब तक 6 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jan, 2025 04:06 PM

3 more accused arrested in triple murder case in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर के गांव खेडी लक्खा सिंह में हुए गोली कांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा द्वारा इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के गांव खेडी लक्खा सिंह में हुए गोली कांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा द्वारा इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं। 

बता दें कि गांव खेडी लक्खा सिंह में बदमाशों ने एक जिम के बाहर आते हुए सो राउंड फायर करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जबकि तीसरा गंभीर घायल हुआ था। जिसकी भी बाद में मौत हो चुकी है। इन मामले में पुलिस ने कई टीम में गठित की हुई है, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक 6 आरोपी काबू 

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभी जो तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें गुरविंदर, सूरज और कल्लू शामिल है। तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर और गहराई से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में 6 से 7 लोग और शामिल हो सकते हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने  बताया कि तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रिमांड के दौरान पूछताछ में कई और चीजों का पता चलेगा। इसके बाद अन्य आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!