क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राव महेंद्र

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Dec, 2024 01:38 PM

rao mahender meet with cm for discuss ward problem

गुड़गांव के वार्ड-13 की समस्याओं को लेकर पार्षद पद के दावेदार एवं भाजपा नेता राव महेंद्र ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। राव महेंद्र ने इस दौरान मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही उनका जल्द ही समाधान कराने की मांग की।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के वार्ड-13 की समस्याओं को लेकर पार्षद पद के दावेदार एवं भाजपा नेता राव महेंद्र ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। राव महेंद्र ने इस दौरान मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही उनका जल्द ही समाधान कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र को जल्द ही समस्याओं से मुक्त किया जाएगा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने उनके निवास पर गए थे। यहां मुख्यमंत्री ने उनके साथ करीब 15 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान राव महेंद्र ने बताया कि नगर निगम गुड़गांव के अंतर्गत आने वाले वार्ड-13 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान करने में आनाकानी कर रहे हैं। क्षेत्र में पार्क तो है, लेकिन उनका रखरखाव नहीं किया जा रहा। सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। सीवर की समस्या तो विकराल रूप धारण करने को है।

 

वहीं, बरसात के दिनों में पूरा वार्ड पानी में डूब सा जाता है। नगर निगम ने पिछले दिनों सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की थी, लेकिन इसका रखरखाव नहीं किया गया जिसके कारण पूरा क्षेत्र अब कूड़े के ढेर में तब्दील होने को है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कर इसकी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजें। इस पर राव महेंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!