दो लड़कों ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने शर्मसार होकर पत्नी की हत्या कर लगाया फंदा

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Aug, 2020 01:51 PM

boys raped woman husband hangs his wife in shame

बरवाला क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि यह हत्या उसके पति ने की...

हिसार/बरवाला : बरवाला क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि यह हत्या उसके पति ने की। बताया जाता है कि उसके बाद 25 वर्षीय पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट में कहा है कि गांव के 2 लड़कों ने मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। वह दोनों सारे घटनाक्रम के जिम्मेदार हैं। बरवाला थाना पुलिस ने मृतक पर हत्या और गांव के 2 लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि बरवाला क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। डी.एस.पी. रोहताश सिहाग और बरवाला थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। घर में फर्श पर विवाहिता का शव पड़ा था और वहीं फंदे में उसके पति का शव झूल रहा था। दंपति के 2 लड़के हैं। मृतका के भाई ने पुलिस को बयान देकर कहा कि उसे सुबह 7.15 बजे सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वह बाद में परिजनों के साथ उसके ससुराल में पहुंचा।

उसने कहा कि मुझे शक है कि बहन को मेरे जीजा ने तेज धारदार हथियार से वार कर मारा है। मैंने सुना है कि 15 अगस्त की रात उसकी बहन के साथ गांव के 2 लड़कों ने दुष्कर्म किया था। उसी से शर्मसार होकर जीजा ने मेरी बहन की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम हिसार के सिविल अस्पताल में किया गया। बरवाला थाना पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या और गांव के दो लड़कों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ये दोनों लड़के नाबालिग हैं।

सुसाइड नोट में यह लिखा
मैं 15 अगस्त की रात को कहीं बाहर गया हुआ था। मैं रात को घर लौटा तो मेरी पत्नी रोती हुई मिली। मैंने पूछा तो वह बोली, 2 शैतानों ने मेरे साथ जबरदस्ती की है। वह बोली, अब जीने का कोई फायदा नहीं, इससे मौत बेहतर है। मैंने पुलिस को दरख्वास्त देने की बात कही तो वह बोली कोई फायदा नहीं। वह बोली, मेरी जान ले ले। मैंने कहा, तेरी जान लेने से मैं गुनाहगार हो जाउंगा। वो दोषी आराम से रहेंगे। हमारी मौत के लिए 2 शैतान जिम्मेदार हैं। गुड बॉय, पढऩे वाले को आखरी राम-राम।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!