Panipat में BMS स्टूडेंट ने लगाई यमुना में छलांग हुई मौत, 2 घंटे तक ढूंढते रहे गोताखोर...नहीं लगा सुराग

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2025 12:40 PM

bms student jumped into yamuna in panipat and died

पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को एक स्टूडेंट ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं स्टूडेंट के छलांग लगाने का दृश्य यमुना नदी का जलस्तर देखने के लिए पहुंचे लोगों द्वारा बनाई जा रही वीडियो

पानीपत (सचिन): पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को एक स्टूडेंट ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं स्टूडेंट के छलांग लगाने का दृश्य यमुना नदी का जलस्तर देखने के लिए पहुंचे लोगों द्वारा बनाई जा रही वीडियो में कैद हो गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने स्टूडेंट की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानकारी के अनुसार हिमांशु के ताऊ ओम प्रकाश ने बताया कि हिमांशु समालखा की पंचवटी कालोनी का रहने वाला है और यमुनानगर में बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को कॉलेज से घर न पहुंचकर सीधा सनौली यमुना नदी पुल पर पहुंचा। वहां पर अपना पर्स व मोबाइल लैपटॉप पुल पर छोड़कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हिमांशु के पिता जयभगवान बेगा गांव में टीचर के पद पर कार्यरत हैं। 

वहीं गोताखोर साजिद अली ने बताया कि लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को देखकर हमने करीब 2 घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन यमुना का जलस्तर अधिक होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पुल से छलांग लगाते समय युवक ने खुद को काफी देर तक रोके रखा, फिर उसे पानी में कूदना ही पड़ा, क्योंकि वह वहां से ऊपर वापस भी बिना किसी सहायता के नहीं चढ़ सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!