सिरसा में सरकारी ड्यूटी के दौरान BLO को बेरहमी से पीटा और फाड़े कपड़े, वजह जान चौंक जाएंगे

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 12:20 PM

blo brutally beaten while on government duty in sirsa

सिरसा में सरकारी ड्यूटी के दौरान एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।

सिरसा : सिरसा में सरकारी ड्यूटी के दौरान एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र का है। पीड़ित बीएलओ हरपाल सिंह है जो कि जेबीटी शिक्षक है। पीड़ित बीएलओ ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले दिए गए एसआईआर फॉर्म वापस मांगे। घर से बाहर आई महिला ने उन्हें खाली फॉर्म लौटा दिए। हरपाल सिंह ने महिला से कहा कि फॉर्म भरना जरूरी है, नहीं तो वोटर लिस्ट से नाम कट सकता है।

आरोप है कि इसी दौरान धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचा और उनको बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।  इसके बाद हरपाल सिंह ने चौपटा थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!