हरियाणा: सैलजा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के निशाने पर हुड्डा

Edited By Shivam, Updated: 04 Sep, 2019 10:01 PM

bjp targeted hooda after selja was appointed congress president haryana

कांग्रेस में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हरियाणा सरकार के...

ब्यूरो: कांग्रेस में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हरियाणा सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा को सोनिया गांधी ने केवल बहकाया है। वहीं कटारिया ने कहा कि कांग्रेस चाहे कुछ भी हथकंडे अपना लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस ने तीसरे को दे दी चौधर:विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस में अशोक तंवर की छुट्टी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को प्रदेशाध्यक्ष बनाए या हटाए, कोई फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस शून्य थी और रहेगी। उन्होंने हुड्डा पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा 5 साल से लगे थे, लेकिन अब भी कांग्रेस ने उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई और न ही हुड्डा की मनपसंद का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। विज ने कहा कि कल तक यह एक दूसरे की टांग खींचते रहे, आज कांग्रेस ने हुड्डा की जगह तीसरे को चौधर दे दी है।

कांग्रेस का हथकंडा नहीं आएगा काम: कटारिया
यमुनानगर में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में चाहे कोई भी हथकंडा अपना लें, उसको किसी भी कीमत पर सफलता मिलने वाली नहीं है, चाहे वह कुमारी सेलजा जी हो चाहे वह हुड्डा जी हो चाहे या अशोक तवर हो, किसी को कुछ भी मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1987 का इतिहास दोहराएगी  85 सीटों से ज्यादा जीतेगी।

(कुमारी शैलजा चुनी गई हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, हुड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी)

सोनिया ने हुड्डा को बहकाया है: ग्रोवर
दूसरी ओर भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर बनाने पर बयान देते हुए भाजपा के मंत्री मनीष ग्रोवर ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनिया गांधी ने केवल बहकाया है। और उनके सीएलपी लीडर बनने पर भाजपा को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर जो कि एक दलित नेता है उसकी गर्दन तोडऩे का काम किया है, इसलिए दलित समाज कांग्रेस को कभी माफ नहीं कर पाएगा।

कांग्रेस के सब मोहरे पिटे हुए हैं: बराला
उधर, भाजपा प्रदेशध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस के पास सब पिटे हुए मोहरे हैं, इसका कोई असर होने वाला नहीं है, क्योंकि कांग्रेस अपने कारनामों के चलते  गर्त में पहुंच चुकी है। वहीं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी का कहना है कि जब कांग्रेस के पैरों तले से ही जमीन निकल चुकी है। इनको जनता ने नकार दिया है क्योंकि कुमारी शैलजा का भी कार्यकाल जनता जानती है व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश के 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं, उनको भी जानती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा फ्यूज बुझा हुआ दिया है हरियाणा में कांग्रेस का कुछ बटने वाला नहीं है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!