सीएए के समर्थन में BJP की रैली, CM बोले- विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार

Edited By Isha, Updated: 15 Jan, 2020 01:31 PM

bjp rally in support of caa

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने पानीपत में प्रदेश स्तरीय जागरूकता रैली निकाली, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी अनिल जै

पानीपतः नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने पानीपत में प्रदेश स्तरीय जागरूकता रैली निकाली, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी अनिल जैन सहित मुख्यमंत्री मनोहर  लाल, सांसद, विधायक व मंत्री सहित छह जिलों को लोग शामिल हुए। 


इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सीएए के बारे में लोगों को अच्छे से समझाया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। जबकि इस कानून से किसी की नागरिकता पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल  ने कहा की  जो मुस्लिम परिवार नागरिकता की शर्तों को पूरी करता है 11 वर्ष बाद नागरिकता ले सकता है। पांच से छह साल में मुस्लिम परिवारों को नागरिकता भी दी गई है। इस कानून के तहत नागरिकता देने का प्रावधान है, न कि लेने का। इस संशोधन में नागरिकता छीनी नहीं जा सकती। इस देश को जो भारत माता कहता है वह महजब से उठकर आए उसे नागरिकता मिलती है। आजादी के बाद देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था। हमने पहले भी इसका विरोध किया था और अब भी करते हैं। देश अखंड भारत के रूप में जाना जाता था। सीएम ने कहा, अगर विपक्ष को इतनी चिंता है तो आइए सब मिलकर भारतीय संस्कृति को फिर से एकजुट करें। बांग्लादेश पाकिस्तान को फिर से एक कर लें और अखंड भारत का निर्माण करें। न होगा बांस न बजेगी बांसुरी।  भारत में विचारों की आजादी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!