भाजपा सांसद का दावा, बोले: देशी दारू बनाने से किसानों की आय होगी तीन गुना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Mar, 2025 02:30 PM

bjp mp claims farmers income will triple by making country liquor

भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने दावा किया कि सरकार अगर देसी दारू बनाने की अनुमति दे, जिसमें किसानों के उत्पादों को प्रयोग किये जाएं ताकि किसानों की आय तिगुनी बढ़ सके।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने दावा किया कि सरकार अगर देसी दारू बनाने की अनुमति दे, जिसमें किसानों के उत्पादों को प्रयोग किये जाएं ताकि किसानों की आय तिगुनी बढ़ सके। साथ ही ऐसा होने पर नकली शराब पर रोक लग सकेगी और नकली शराब से होने वाली मौतों पर भी अंकुश लगेगा। वहीं कहा कि चरखी दादरी जिला में IIT व इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायतों से जमीन के प्रस्ताव सरकार को भेजे हैं। उम्मीद है क्षेत्र में नई परियोजनाएं आने पर विकास आगे बढ़ेगा।

रविवार को सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर को बधाई दी यहां मीटिंग से बात करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नकली शराब पर अंकुश लगाने के लिए उस तरह की ‘देशी दारू’ को बनाने की अनुमति दी जाए, जिसमें जौ, अंगूर और गन्ने के रस के अलावा पेड़े-पौधों का प्रयोग होना चाहिए। ऐसा करने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होनें कहा कि नकली शराब पीने से बहुत लोगों की मौत हो जाती हैं। अगर किसानों के उत्पाद से दारू-दवाई बनती है तो किसानों को सीधे रूप से फायदा मिलेगा। 

IIT व इंडस्ट्रियल एरिया बनाने का प्रस्ताव भेजा- सांसद

सांसद ने कहा कि दक्षिण हरियाणा विकास के मामले में विकसित हो, इसके लिए चरखी दादरी जिला में IIT व इंडस्ट्रियल एरिया बनाने के लिए हरियाणा सरकार को जमीन का प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार के सहयोग से केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे। सांसद ने दावा किया कि 2047 तक केवल भाजपा की केंद्र व हरियाणा में सरकार रहेगी। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह संसदीय क्षेत्र सदस्यता के मामले में अग्रणी होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!