भाजपा ने पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत नगर चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Nov, 2020 10:54 AM

bjp appointed in charge for panchkula ambala and sonipat city elections

भाजपा ने नगर निगम चुनावों के लिए तैयारियां पूरे जोरो-शोरों के साथ शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पंचकूला, अम्बाला व सोनीपत नगर निगम  चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पंचकूला के लिए कै. अभिमन्यु, अम्बाला के लिए...

चंडीगढ़ (बंसल): भाजपा ने नगर निगम चुनावों के लिए तैयारियां पूरे जोरो-शोरों के साथ शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पंचकूला, अम्बाला व सोनीपत नगर निगम  चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पंचकूला के लिए कै. अभिमन्यु, अम्बाला के लिए सुभाष बराला तथा सोनीपत के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनावी तैयारियों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

बता दें कि पंचकूला विधानसभा सीट तथा अम्बाला वि.सभा सीट पर भाजपा लगातार जीत हासिल करती आ रही है जबकि सोनीपत वि.सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।  बरोदा उप-चुनाव हार चुकी भाजपा अब किसी भी तरह से रिस्क लेने के मूड में नहीं है, इसके चलते भाजपा पूरी रणनीति के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। 

तीन नगर निगमों पंचकूला, अम्बाला व सोनीपत में दिसम्बर माह में चुनाव हो सकते हैं। सूत्रों अनुसार इन तीनों जिलों के उपायुक्तों से कहा गया है कि वह 29 नवम्बर तक मतदाता सूचियों को फाइनल कर लें। यदि इस काम को पूरा कर लिया गया तो राज्य चुनाव आयुक्त डा. दलीप सिंह चुनाव की तारीखों का  ऐलान कर सकते हैं। 

5 नगर निगमों में होने हैं सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव
पांच नगर निगमों करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार में दो साल पहले मेयर व पार्षदों के चुनाव हो चुके थे, लेकिन वहां सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव नहीं हो पाए थे। अब सरकार ने इन पांचों निगमों में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है।

भाजपा की ओर से इन पांचों निगमों के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक घोषित कर रखे हैं। नवनिर्वाचित पार्षदों में से ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चयन होगा, जो कि पार्षद स्वयं चुनेंगे। फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगमों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!