ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कंपनी में जा रहा था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Apr, 2021 06:28 PM

bike rider dies after being hit by a tractor

हरियाणा के झज्जर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शुभमपुर बिहार निवासी सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोनू गांव लुहारी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

झज्जर (प्रवीण कुमार): हरियाणा के झज्जर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शुभमपुर बिहार निवासी सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोनू गांव लुहारी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीती देर रात वह कंपनी में जाने के लिए अपनी बाइक पर निकला था। इसी बीच गांव लुहारी के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई। 

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पुलिस ने मृतक सोनू के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!