Panchkula: हरियाणा में 7 लोगों की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, अब ऐसे खुलेगा राज....

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2025 04:54 PM

big revelation in the suicide case of 7 people in haryana

हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंचकूला के सकेतड़ी में किराये रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा।  हरियाणा के पंचकू

पंचकूला:  हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंचकूला के सकेतड़ी में किराये रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा।
 हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंचकूला के सकेतड़ी में किराये रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा। पुलिस पिछले 2 महीने की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

इन दिनों जिन फाइनेंसरों ने मृतक प्रवीण मित्तल को कॉल किया और उनकी क्या बात हुई उसके बारे में पूछताछ होगी। पुलिस को अगर किसी फाइनेंसर पर शक हुआ तो उसको भी हिरासत में लिया जा सकता है। साथ ही पुलिस जिन बैंकों ने प्रवीण मित्तल को लोन राशि के लिए भेजे गए नोटिसों की भी जांच कर रही है। सामूहिक आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में भले ही कर्ज के कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अभी भी कई एंगल से जांच कर रही है।

जांच के लिए 5 टीम बनाई गई है। एक टीम को देहरादून भेजा गया है, तो दूसरी को साइबर से जुड़ी जांच में लगाया गया है। पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रवीण मित्तल के जीवन में क्या चल रहा था कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। या फिर किसी ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!