मेट्रो यात्रियों को DMRC देने जा रहा बड़ा तोहफा, ई-रिक्शा कैब से राह होगी आसान

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2020 01:56 PM

big gift going to be given to dmrc to metro passengers e rickshaw

दिल्ली मैट्रो रेल कारपोरेशन यात्रियों की सुविधा को आसान व सुरक्षित बनाने के लिए हाईटैक ई-रिक्शा का संचालन जल्द ही शुरू करने वाली है। मैट्रो ने यह सुविधा मैट्रो के यात्रियों को लास्ट माइल.....

बहादुरगढ़ (भारद्वाज) : दिल्ली मैट्रो रेल कारपोरेशन यात्रियों की सुविधा को आसान व सुरक्षित बनाने के लिए हाईटैक ई-रिक्शा का संचालन जल्द ही शुरू करने वाली है। मैट्रो ने यह सुविधा मैट्रो के यात्रियों को लास्ट माइल कनैक्टिविटी देने के लिए की है। हाईटैक ई-रिक्शा का प्रयोग एप बैस्ट कैब की तरह होगा। इन ई-रिक्शा को महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जी.पी.एस. से भी जोड़ा जाएगा।

 डी.एम.आर.सी. के अनुसार मैट्रो के स्टेशनों के बाहर लगातार बढ़ रहे ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा के अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही सभी मैट्रो स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। यह रिक्शा यात्रियों को शहर के संकरे रास्ते पर सुविधा प्रदान करने के लिए चलेंगे। मैट्रो स्टेशन से 3.4 किलोमीटर की दूरी तक इन रिक्शों का संचालन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!