चरखी दादरी में जिंदा जला दिव्यांग पूर्व फौजी, स्टार्ट करते समय शॉर्ट सर्किट से ई-ट्राईसाइकिल में लगी आग

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2026 01:42 PM

disabled ex army man burnt alive in charkhi dadri

चरखी दादरी के गांव कन्हेटी में गुरुवार शाम हादसे में 29 वर्षीय दिव्यांग पूर्व फौजी रविंद्र की ई-ट्राईसाइकिल में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग देख ग्रामीण बचाने पहुंचे, लेकिन जब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी।

चरखी दादरी : चरखी दादरी के गांव कन्हेटी में गुरुवार शाम हादसे में 29 वर्षीय दिव्यांग पूर्व फौजी रविंद्र की ई-ट्राईसाइकिल में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग देख ग्रामीण बचाने पहुंचे, लेकिन जब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने ई-ट्राईसाइकिल की बैटरी शॉर्ट सर्किट से फटने के कारण आग लगना बताया है। 

बता दें कि रविंद्र दौड़ लगाने और फुटबॉल खेलने में अव्वल था। खेल कोटे से ही 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। लगभग 2 साल ही सेना में नौकरी की, उसके बाद कमर में गंभीर चोट लगने से वह अपाहिज हो गया था। गुरुवार शाम को रविंद्र अपनी ई-ट्राईसाइकिल से मजार पर गया था। वहां  ई-ट्राईसाइकिल में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!