बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पड़ोसी ने ही उतारा था मौत के घाट

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jun, 2022 11:17 AM

big disclosure in the murder case of elderly woman

गांव मर्दानहेड़ी में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला...

असंध : गांव मर्दानहेड़ी में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला 12 जून को चोरी की नीयत से बुजुर्ग महिला के घर में गई थी। मृतका महिला ने जब उसे देख लिया तो उसने उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका के बेटे जसविंद्र सिंह ने बताया था कि वह दो भाई हैं, जोकि अलग-अलग रहते हैं। उसकी माता जागीर कौर अकेली रहती है। 13 जून को वह किसी काम से बाहर गया था। तभी सूचना मिली कि उसकी माता की किसी ने हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता जागीर कौर के पास पड़ोस की सर्बजीत कौर का आना-जाना रहता था। उसे शक है कि उसी ने माता की हत्या की है। शिकायतकर्ता के बयान पर असंध पुलिस ने आरोपी सर्बजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को असंध से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला ने बुजुर्ग महिला के घर चोरी की नीयत से घुसी थी, लेकिन बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया था, इस कारण उसने उसके सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!