Rewari में गुर्जर महापंचायत में लिए गए ये बड़े फैसले, न मानने वाले परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Mar, 2025 04:34 PM

big decisions taken in gurjar mahapanchayat

रेवाड़ी जिले में आज गुर्जर समाज महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें DJ पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज गुर्जर समाज महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें DJ पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

गुर्जर महापंचायत में लिए गए ये मुख्य फैसले

शादी में भात न्यौता कार्यक्रम में 11 से अधिक महिलाएं नहीं आएंगी और बर्तन बांटने का रिवाज बंद होगा।
शादी-विवाह में DJ बजाने पर रोक लगा दी गई है। 
शराब का बार नहीं सजेगा। 
छुछक लेने- देने पर रोक लगाई गई है। 
छठी की रात पर बर्तन बांटने पर रोक लगा दी गई है।
लड़की का रोका करने 5 आदमी ही जाएंगे और 5 ही आएंगे।
माला की रकम अधिकतम 5100 रूपए होगी।
मांडा झाकने भी 5 ही आदमी जाएंगे और 5 ही आएंगे।
गांव की सीमा में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इन फैसलों को अगर किसी परिवार ने नहीं माना तो उसके सुख-दुख में समाज हिस्सा नहीं लेगा। उस पर परिवार का सामाजिक तौर बहिष्कार कर दिया जाएगा।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!