जनता की घेराबंदी स्वीकार, सरकार की नहीं : हुड्डा(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 04 Mar, 2019 01:43 PM

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह जनता द्वारा की घेराबंदी में तो कभी भी फंस सकते हैं लेकिन सरकार की घेराबंदी में कतई...

झज्जर (संजीत): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह जनता द्वारा की घेराबंदी में तो कभी भी फंस सकते हैं लेकिन सरकार की घेराबंदी में कतई नहीं। कारण कि उन्होंने अपने शासनकाल में केवल जनहित के काम किए हैं। 

यही वजह है कि वह किसी भी झूठे आरोप की धमकी से कतई डरने वाले नहीं हंै। पूर्व सी.एम. हुड्डा रविवार को शहीद विक्रांत के घर संवेदना व्यक्त करने के बाद झज्जर के लोकनिर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। पूर्व सी.एम. ने मीडिया के माध्यम से शहीद परिवारों को आॢथक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में हरियाणा के अंदर जहां शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के लिए काम किया गया था, वहीं प्रदेश में कई हजार करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश भी हुआ था लेकिन अब तो लगता यही है कि सरकार ने इस दिशा में कोई काम ही नहीं किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!