गोहाना में बारातियों का बुरी तरह पीटा, दुल्हा-दुल्हन ने अस्पताल में की शादी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 06:09 PM

baraatis were badly beaten up in gohana got married in hospital

गोहाना में देर रात विवाह समारोह के दौरान तीन गाड़ियों में आये अज्ञात युवकों ने दूल्हे और बारातियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा की गई पिटाई में दूल्हे के भाई और कई बारातियों को गंभीर चोटे आईं हैं।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गांव खंदराई में देर रात विवाह समारोह के दौरान तीन गाड़ियों में आये अज्ञात युवकों ने दूल्हे और बारातियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा की गई पिटाई में दूल्हे के भाई और कई बारातियों को गंभीर चोटे आईं हैं। जबकि दुल्हे को बीच-बचाव कर लिया गया। 

सभी घायल गोहाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। दुल्हन के घर वाले भी दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंच गए। जहां दोनों परिवारों ने शादी की रस्मों रस्मों को पूरा किया। यहां पर दुल्हन ने दुल्हन को वरमाला पहनाने पहनाई और अस्पताल से ही दुल्हन की विदाई हुई।

PunjabKesari

3 गाड़ियों में करीब 30 युवक आए

दुल्हन की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खंदराई गांव के रहने वाले हैं। उसकी बेटा की रिश्ता महेंद्रगढ़ जिले के गांव ताजपुर के युवक से रिश्ता तय हुआ था। ताजपुर से गांव खंदराई में रविवार शाम को बरात पहुंची थी। जब बाराती जयमाला से पहले घुड़चढ़ी के दौरान नाच रहे थे तभी तीन गाड़ियों में करीब 30 अज्ञात युवक आये। उन्होनें बताया कि हमलावरों ने हाथों में लोहे की रॉड और लाठी-डंडे ले रखे थे। उन्होनें आते ही दुल्हे और बारातियों से बिना कुछ कहे हमला कर दिया। 

PunjabKesari

दुल्हे के भाई को बुरी तरह पीटा

दुल्हन की मां ने बताया कि इस हमले में दुल्हे को तो बचा लिया लेकिन उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। इस हमले में कई अन्य बाराती भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां दुल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों ने अस्पताल में शादी करवाई। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के परिजनों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!