आयुष विभाग का फैसला, जल्द ही जनता को बांटी जाएंगी गिलोय बेल से बनी आयुर्वेदिक गोलियां

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2020 01:27 PM

ayurvedic tablets made from giloy bell will be distributed to the public soon

हरियाणा के रोहतक  को कोरोना वायरस  के चलते  औरंज  जोन में शामिल किया गया है। अब केंद्र सरकार के तहत आने वाले आयुष विभाग ने फैसला किया है कि वो 1 लाख से भी अधिक गिलोय बेल से बनी

रोहतक(दीपक)- हरियाणा के रोहतक  को कोरोना वायरस  के चलते  औरंज  जोन में शामिल किया गया है। अब केंद्र सरकार के तहत आने वाले आयुष विभाग ने फैसला किया है कि वो 1 लाख से भी अधिक गिलोय बेल से बनी आयुर्वेदिक गोलियों को जनता के बीच बांटेगा। केंद्र के निर्देश के बाद विभाग, गोलियों की पैकिंग कर तेज गति से वितरण कर रहा है। गिलोय की गोलियों से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वही रोहतक जिले में अभी तक 10 हज़ार से अधिक गोलियां विभिन विभिन विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को बाटी गई है जनता के लिए आयुष विभाग की ओ पी डी से मुफ्त दवाई दी जा रही है। 

गोलियों का वितरण लोगों में मुफ्त में किया जा रहा है। आयुष विभाग के सीनियर डॉक्टर सुषमा नैन  के नेतृत्व में जिले में यह गोलियां तेज गति के साथ वितरण की जा रही हैं। कोविड 19 के चलते आयुष विभाग, गिलोय बेल से बनी आयुर्वेदिक सशमनी वटी औषधि का वितरण कर रहा है।

अभी तक इनका वितरण पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को किया जा रहा है अभी तक पुलिस विभाग ,सफाई कर्मचारियों व निगम के अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 10 हज़ार से ज्यादा  गोली बाटी गई है, लेकिन अब आम व्यक्तियों को भी यह गोली वितरित की जाएगी आयुष विभाग की ओ पी ड़ी से आम आदमी भी इन गोलियों को ले सकता है। वहीं महिला व बाल विकास विभाग में आज 1179 गोली दी गई है। ये गोली आशा वर्करों के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारियों को दी जाएगी ताकि कोरोना महामारी से लड़ा जा सके 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!