विधान सभा अध्यक्ष व  उपाध्यक्ष से आस्ट्रेलियाई सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

Edited By Isha, Updated: 25 Apr, 2025 06:38 PM

australian members made a courtesy visit to the speaker and deputy speaker

शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा में आस्ट्रेलिया के 13 सदस्यीय दल ने विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व उपाध्यक्ष, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सदस्यों ने आस्ट्रेलिया के कई

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा में आस्ट्रेलिया के 13 सदस्यीय दल ने विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व उपाध्यक्ष, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सदस्यों ने आस्ट्रेलिया के कई पहलुओं पर चर्चा की। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आस्ट्रेलियाई दल के सदस्यों से मुलाकात के बाद कहा कि भारत व आस्ट्रेलिया के संबंध बहुत मधुर हैं और इस मुलाकात से इनमें और प्रगाढ़ता है।
 

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वहां की खेती, रोजगार, व्यवसाय, विधायी और चुनावों के परिदृश्य पर भी चर्चा की। कल्याण ने बताया कि भारतीय संविधान में आस्ट्रेलिया के संविधान से वित्तीय प्रावधान लिए गए हैं। शिष्टाचार भेंट का नेतृत्व आस्ट्रेलियाई सांसद डालयन विथ ने किया। आस्ट्रेलियाई सांसद डॉ. मैथ्यू हिलकारी ने भी प्रतिनिधि मंडल के उद्देश्यों के बारे में बताया।

श्री कल्याण ने हरियाणा के संदर्भ में आस्ट्रेलियाई दल के सदस्यों को बताया कि कुरूक्षेत्र महाभारत की धरा है जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का पावन संदेश दिया था। श्री कल्याण को आस्ट्रेलियाई दल के सदस्यों ने खेती सहित बिजनेस के कई पहलुओं से भी अवगत कराया। इसके अलावा चावल, चीनी, गेहूं व अन्य फसलों की भी बारीक जानकारी दी गई। सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष श्री कल्याण को यह बताने का प्रयास किया कि वहां के चुनाव भारत के चुनाव से किस तरह भिन्न हैं, वहां की वोटिंग प्रतिशत पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आस्ट्रेलियाई दल का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा विधान सभा लोकतंत्र की अभिव्यक्ति का केन्द्र है। समाज के हर वर्ग की आवाज को यहां उठाया जाता है। उन्होंने विधान सभा की कार्यशैली से भी सदस्यों को अवगत कराया।
 

इस दल ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से मुलाकात के बाद पंजाब विधान सभा का भी दौरा किया। इस दल में दो सांसदों डायलन विथ, मैथ्यू हिलकारी सहित डॉ. जसविन्द्र सिधू, डॉ. सचिन दहिया, परविन्द्र सरवारा, दविन्द्र सिंह, सुखमीत आहूजा, जसविन्द्र सिंह, अभिमन्यु कुमार, नवदीप सिंह हांडा, कार्तिक मुनिगोटी और लव खाख ने भी अपनी बात रखी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरियाणा विधान सभा में 36वें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रारूपण कार्यक्रम में 13 देशों के 27 सदस्यीय दल ने दौरा कर हरियाणा विधान सभा की विधायी कार्यप्रणाली समझने के साथ-साथ कुरूक्षेत्र, गुड़गांव व चंडीगढ़ के कई दर्शनीय स्थलों का दौरा किया था।

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय दल से मुलाकात की थी, बाद में महाभारत की धरा कुरूक्षेत्र में भी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रहम सरोवर पर आरती  कर पावन धरा को सजदा किया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!