पंजाब केसरी को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिशें चिंताजनक, भूपेंद्र हुड्डा ने आप सरकार पर बोला हमला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Feb, 2026 09:44 PM

attempts to intimidate punjab kesari through government agencies are alarming s

पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस पर पंजाब सरकार के GST विभाग की रेड को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा डेस्क : पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस पर पंजाब सरकार के GST विभाग की रेड को लेकर हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़े शब्दों में निंदा की। हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिशें बेहद चिंताजनक हैं। 

जीएसटी विभाग द्वारा करवाई गई छापेमारी ये बताती है कि मान सरकार अपनी खिसकती जमीन और सच की आवाज से बौखला गई है। पंजाब केसरी पर काफी समय से अलग-अलग महकमों द्वारा रेड करके दबाने की कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। स्वतंत्र पत्रकारिता को कुचलने की ऐसी सभी हरकतें लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!